WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

IPL 2022 Live Point Table

IPL 2022 Live Point Table:- GT v LSG Live आईपीएल 2022 Points Table विराट कोहली रोहित शर्मा

दोस्तो आईपीएल 2022 की शुरुआत हो गयी है। अब भारत सहित दुनिया मे इस क्रिकेट के महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। इस बार दो नई टीम लखनऊ सुपरजोइंट्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला खेला जा रहा है। पहले मैच में आईपीएल 2021 की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को हार का सामना करना पड़ा था। उधर मुम्बई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी हार का सामना करना पड़ा था।

आईपीएल 2022 पॉइंट्स टेबल

अभी आईपीएल में कुल मिलाकर सिक्स मैचों का खेल हुआ। इस समय दिल्ली कपिटल्स इस समय सबसे ऊपर है, उनके 1 जीत के साथ कुल 2 अंक है। दूसरे नम्बर पर पंजाब किंग्स भी 2 अंक के साथ है। तीसरे पर कोलकाता नाईट राइडर्स 2 अंक के साथ मौजूद है। अभी गुजरात और लखनऊ का मैच चल रहा है, इसके बाद टॉप 4 पर पॉइंट टेबल पर कौन सी टीम है पता चल जाएगा।

GT v LSG आईपीएल

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और हार्दिक पांड्या पहली बार वर्ल्ड कप के बाद पहली बार मैदान पर उतरे। GT ने पहली पारी में गेंदबाजी बहुत बेहतरीन की और लखनऊ को 158-6 रन पर रोक लिया। दीपक हूडा ने शानदार अर्धशतक बनाया और केवल 41 गेंदों पर 55 रन बनाए। युवा बल्लेबाज आयुष Badoni ने डआईपीएल डेब्यू करते हुए बड़ी पारी खेली। आयुष ने 4 चौके व 3 सिक्स की मदद से 54 रन बनाए। GT की तरफ से मोहम्मद शमी ने 4 ओवरों में 25 रन देकर टॉप के 3 विकेट लिए। वरुण आरोन ने वापसी करते हुए नई टीम के साथ 2 विकेट हासिल किया।

मुम्बई इंडियंस ने रिकॉर्ड कायम रखा

आईपीएल की सबसे बड़ी कामयाब टीम रोहित शर्मा की मुम्बई इंडियन ने अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए, पहला मैच में हार मिली। 2012 से मुंबई इंडियंस कभी भी अपना पहला मैच नही जीत पाई। 2013 में जब से रोहित शर्मा इस टीम के कप्तान बने है तब से ही अबतक पांच आईपीएल यह टीम जीत चुकी है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी हमेशा की तरह इस बार भी टीम से जुड़े है।

चेन्नई सुपरकिंग्स महेंद्र सिंह धोनी थाला

आईपीएल 2022 शुरुआत ही धमाकेदार खबर से हुई। टूर्नामेंट के दो दिन पहले धोनी ने बताया कि वह csk की कप्तानी छोड़ रहे हैं। इसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविन्द्र जडेजा को काफी ज्यादा विश्वास के साथ कप्तान बना दिया। कोलकाता नाईट राइडर्स के साथ पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी थाला ने धुंआधार अर्धशतकीय पारी खेली। लोग इस बार उम्मीद लगा रहे कि शायद धोनी का यह आखिरी सीजन साबित हो सकता है। धोनी की उम्र भी अब 40 के पार हो गयी है व अब वह कप्तान भी नही है csk के।

Leave a Comment